

संवाददाता- सतवेन्द्र सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
राजा का ताजपुर,बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) राजा का ताजपुर में आज संचारी रोग के नियंत्रण हेतु ग्राम वासियों को जागरूक करने के लिए एक अभियान चलाया गया l जिसमें स्कूलों के छोटे-छोटे बच्चों को एकत्रित करके प्राथमिक विद्यालय प्रथम से बाजार चौक, पुराना कुआं होते हुए रैली निकाली गई l यह जागरूकता अभियान 2 अप्रैल

2022 से 15 अप्रैल 2022 तक चलेगा l जिसमें सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित स्कूल शिक्षक और आशाएं घर घर जाकर लोगों को संचारी रोग के लक्षण और रोग से बचाव के बारे में जानकारी देंगी इस जागरूकता अभियान में समाज सेवी प्रधान पति हाजी शमशाद अहमद फरीदी,शाहरुख भाई, प्रधानाचार्य दयानंद शबनम खातून आशा ब्लॉक अध्यक्ष, नजमा परवीन आशा संगिनी, आशा रीता रानी,संगीता देवी, चंचल देवी,रेखा रानी,बबीता रेखा,शर्मा ममता, त्यागी राजबाला, मीना,करुणा शर्मा, आंगनवाड़ी जसवीर कौर,सुनीता देवी, रीना देवी,सरिता, सुनीता शामिल रहे।