Spread the love

संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

राजा का ताजपुर ,बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर राजा का ताजपुर में निकाली गई शोभायात्रा के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य इमरान अहमद ने अपने समर्थकों के साथ शोभायात्रा में पहुंचकर लोगों को शुभकामनाएं दी इस दौरान उन्होंने कहां की संत रविदास ने अपने जीवन में जातिवाद से ऊपर उठकर कार्य किया वह धार्मिक प्रवृत्ति के परोपकारी दयालु व्यक्ति थे।

उनका पूरा जीवन गरीब बेसहारा लोगों को समर्पित रहा वह हमेशा लोगों की भलाई और समाज का मार्गदर्शन करते रहे। उन्होंने लोगों को भक्ति के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी उनके सत्य वचन दोहे व रचनाएं लोगों के लिए प्रेरणादायक है ।जिला पंचायत सदस्य इमरान अहमद के साथ एडवोकेट नईम अहमद, निजाम अहमद मेंबर, सतवेंद्र सिंह गुजराल ,युवा चेतना के मीडिया प्रभारी डॉ जितेंद्र कुमार तोमर, उस्मान अहमद, इमामुद्दीन ठेकेदार, हाजी लियाकत हुसैन ,हाजी लतीफ अहमद सहित सैकड़ों समर्थक उनके साथ गुरु रविदास जी की शोभायात्रा में शामिल हुए।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद