Spread the love

संवाददाता-सतवेन्द़ सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) आज राजा का ताजपुर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से शान्ति और सद्भाव से मनाया गया रविदास धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली गई जो संडे बाजार से होती हुई चौक बाजार पहुंची शोभायात्रा चौक बाजार में पहुंचने पर मुस्लिम समाज के चाचा रफीक, नसीम चौधरी , जिला पंचायत सदस्य इमरान अहमद, प्रधान पति हाजी

शमशाद अहमद फरीदी, एडवोकेट नईम अहमद,हाजी अब्दुल लतीफ माहीगीर, हाजी लियाकत हुसैन के द्वारा चाय व चने का वितरण किया गया ।पूरे नगर में भृमण करते हुए शोभायात्रा बस स्टैंड वाली पुलिया के पास पहुंची जहां शिव बालाजी धाम मंदिर के पुजारी अर्जुन गिरी , नरेंद्र गोस्वामी, अरुण गिरी, ललित गोस्वामी, व मुकेश कश्यप के द्वारा चाय का लंगर लगाया गया शोभायात्रा आर.जी .एन.पी इंटर कॉलेज के होती हुईं गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पहुंची जहां गुरु घर के सेवादार बिबी मिथिलेश कौर, बीबी मनजीत कौर, बीबी राजो कौर, सरदार अमरजीत सिंह, सरदार गुरदयाल सिंह, सरदार हरदीप सिंह, सरदार प्रभजोत

सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह, सरदार रमनदीप सिंह, सरदार गगन सिंह चाय व छोले का लंगर बरता कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया रविदास कमेटी द्वारा यात्रा में शामिल ताजपुर के सम्मानित व्यक्तियों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया बाबूराम शर्मा, पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश कुमार सैनी, सहित सैकड़ों व्यक्तियों को पगड़ी बांध कर सम्मानित किया गया संत रविदास कमेटी केअध्यक्ष अजय कुमार, जितेंद्र कुमार ,नरेंद्र कुमार ,मनोज कुमार क्लर्क ,विकास कुमार, परम कुमार ,अमर सिंह, संदीप कुमार, ओमप्रकाश सिंह ,मनदीप सिंह ,अंकुर कुमार, महेंद्र सिंह, आसाराम आदी चोटी प्रभारी दीपक कुमार का सभी धार्मिक कार्यों में शान्ति व्यवस्था बनाने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद