Spread the love

संवाददाता-डॉ जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

नूरपुर ,बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)पंचतत्व में विलीन हुई माता गौरी रैना ,सेवा धाम आश्रम परिसर में ही किया गया अंतिम’ संस्कारभारत सेवा धाम आरण्यक (न्यास) मौरना निवासी माता गौरी रैना (विदेह) 29 दिसंबर को साय: लगभग 3:45 पर अपनी नश्वर देह त्याग कर परलोक गमन कर गई! जिनका अतिंम संस्कार विधि-विधानानुसार दिनाकं 30 दिसंबर गुरुवार 2021 दोपहर में सेवा धाम प्रागंण में ही गांगन नदी के सुरम्य तट पर पूर्व निश्चित समाधी स्थल पर कर दिया

गया! माता जी अपने पीछे एक भरा – पूरा धार्मिक-सामाजिक परिवार क्षेत्रीय -ग्रामीण व दूर- दराज, दुसरे प्रांतों तक में फैला हुआ संगठन छोड़ गई है! समस्त शौकाकुल परिवार अचानक 105 वर्ष की आयु में अपने बीच से उनके विदा होने से आहत है, माता गौरी रैना के शव को पूरे आश्रम परिसर में घुमाया गया, महिलाएं आगे आगे गुलाब के पुष्पों की वर्षा कर रही थी, उनके पीछे हजारों लोग राम नाम सत्य है ,ओ३म् नाम सत्य है, ढोल नगाड़ों से आश्रम गूंज रहा था, अनिल कमल , की ओर से गुलाब के पुष्पों की चादर तैयार की गई थी भारत सेवा धाम

आश्रम आरण्यक में लगातार पुष्प वर्षा की गई , चिता जलाने के लिए आश्रम परिवार ने अपनी देसी गाय की गौशाला से शुद्धता की कसौटी पर खरे, ढेर सारे गौ घृत एवं कई गट्ठर आम की समिधा ,बहुतायत से सामग्री, बहुमूल्य इंधन का उपयोग करते देवराज महाराज जी ने चिता में अग्नि लगाई , स्वामी स्वतंत्र देव महाराज जी के द्वारा सैकड़ों वैदिक मंत्रों से कई घंटो तक आहुति लगाई गई, श्रेष्ठ ऋषि-मुनियों की परंपरा का अनुसरण ,निर्वहन करते हुए माताजी का अंतिम संस्कार किया गया, माता गौरी रैना ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस ,रामकुमार कमल के साथ देश विदेश में भ्रमण कर अपने भारत देश को आजाद कराने में बहुत बड़ा सहयोग किया था, माताजी शुद्ध हिंदी, अंग्रेजी ,संस्कृत एवं वैदिक विद्या की विद्वान थी, उनका प्रिय आहार दाल चावल एवं चावलों का मांड था, परम ईश्वर भक्त माता गौरी रैना भारतीय संस्कृति में अपने जीवन के सर्वोपरि उद्देश्य चार पुरुषार्थ धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष का पालन कर आत्म उन्नति करती हुई प्रभु में विलीन हो गई, उनकी में सव यात्रा में देवराज कमल महाराज, आचार्य हरेंद्र , अनिल कमल, राजीव महाराज ,गोविंद महाराज, योगाचार्य प्रकाश चन्द, डॉक्टर एन पी सिंह ,जितेंद्र बैस, गोपाल दास , स्वतंत्र देव सिंह, सीपी सिंह, ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान, राम चरण सिंह, मंगू सिंह ,विशंभर सिंह, दिल्ली से कृष्णा , श्रीपाल हरियाणा से ,सुभाष सिंह, चंद्र प्रकाश ,शुभम , अनुज ,संध्या कमल ,आदित्य, दक्ष कमल ,निर्मला देवी, सुदेश रानी ,लवली रानी ,सहित भारी संख्या में महिला पुरुष, सैकड़ों गांव के साधु सन्यासी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद