Spread the love

संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ भाजपा की जिला संयोजिका एवं समाज सेवी संस्था आभा फ़ाउण्डेशन की संस्थापिका आभा सिंह द्वारा बंधन बैंकट हॉल, निकट इंडियन गैस एजेंसी, स्योहारा में बेटी विवाह समारोह का आयोजन कराया गया ।

विवाह समारोह में आभा सिंह ने अपने निजी खर्चे से 48वीं बेटी का विवाह पूर्ण विधान से सम्पन्न कराया । उन्होंने बारातियों का स्वागत कर प्रीतिभोज के साथ बेटी को गृहस्थी का हर प्रकार का सामान प्रदान किया।इस अवसर पर आभा सिंह ने बताया कि वह अब तक अपने खर्चे पर 47 बेटियों का विवाह पूर्ण विधि विधान पूर्वक सम्पन्न करा चुकी हैं, आज 48वीं बेटी के विवाह का शुभ अवसर है । उन्होंने कहा कि मैं अपने आपको अत्यंत सौभाग्यशाली मानती हूँ कि ईश्वर ने मुझे इस प्रकार के अति पुण्यकारी कार्य करने का सौभाग्य प्रदान किया है, मैं बारंबार ईश्वर के प्रति धन्यवद ज्ञापित करती हूँ । इस प्रकार के आयोजन निरंतर जारी है और आगे भी ईश्वर की कृपा व क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद से जारी रहेंगे । आभा सिंह ने इस अवसर पर पधारे सभी सम्माननीय जनों व क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद