Spread the love

संवाददाता-डॉ. जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़ )स्योहारा में चल रहे सात दिवसीय रोगानुसार योग शिविर के आज द्वितीय दिवस का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ लीना सिंघल, शालिनी, डॉ मोहित कौशिक, सरोज शर्मा, अंजू अरोड़ा, बृजेश रस्तोगी, योगाचार्य प्रकाश चंद , दीप्ति शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया ।हल्दौर निवासी शालिनी महिला पतंजलि योग समिति तहसील प्रभारी बिजनौर, अंजू अरोड़ा जिला प्रभारी , योगाचार्य प्रकाश चंद ने संयुक्त रूप से सभी योग

साधकों को यौगिंग जोगिंग का अभ्यास कराया। योग शिविर में आए योग साधकों व रोगियों को सूर्य नमस्कार के 12 आसनों के लाभ बताते हुए संगीतबद्ध अभ्यास कराया गया । उसके उपरांत अंजू अरोड़ा ने खड़े होने वाले आसन जैसे ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, ध्रुव आसन वृक्षासन आदि का अभ्यास कराते हुए उनके लाभ बताएं । योगाचार्य प्रकाश चंद ने संगीतबद्ध योग प्रदर्शन ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ ऋषि पाल ने एक्यूप्रेशर विधा पर प्रकाश डाला और विशेष रोग में लाभ देने वाले बिंदुओं को उदाहरण के माध्यम से बताया । धामपुर तहसील प्रभारी कमलेश ने प्राणायाम पर अपने विचार रखे तथा भस्त्रिका, कपाल भांति, भ्रामरी आदि का अभ्यास कराया ।

योग ग्राम में प्रशिक्षण प्राप्त प्रियांशु सिंह ने अपने अनुभव को वैज्ञानिक तथ्यों से जोड़कर बताया । जिससे कि योग के विषय में मानसिक संदेहों को दूर किया जा सके । डॉक्टर मोहित कौशिक व दीप्ति कौशिक ने शिविर में आए सभी पंजीकृत लोगों की विभिन्न जांच की गई जिसमें मधुमेह स्तर, रक्तचाप स्तर व वजन आदि मापा गया । अंत में सभी लोगों को हास्य आसन में सिंहासन कराया गया । योग शिविर में उपस्थित सभी जनों को प्राकृतिक व दिव्य औषधियों से निर्मित सर्व रोग नाशक काढ़ा पिलाया गया । तत्पश्चात शांति पाठ करा कर द्वितीय दिवस के कार्यक्रम को समाप्त किया । कुशल संचालन मानवेंद्र सिंह युवा भारत के जिला प्रभारी द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में शोभित जैन, बृजेश रस्तोगी, लव रस्तोगी, कविता रस्तोगी, रमाकांत, सिम्मी अरोड़ा, पूनम अरोड़ा, सारिका गर्ग, सुरभि जैन, अंजू जैन, रेणु जैन, कमल चावला, अनिल कुशवाहा , पवन कुमार, डॉ ऋषिपाल, सरोज शर्मा आदि का सहयोग रहा ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद