Spread the love

संवाददाता- सूरज गूर्जर

सहारनपुर (पीपीएन) राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के अंतर्गत आज संभागीय परिवहन कार्यालय के सभाकक्ष में कर्मचारियों तथा प्रवर्तन के चालक व सिपाहियों को सड़क सुरक्षा व कोविड-19 के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशा. कपिल देव सिंह द्वारा बताया गया कि कार्यालय सभी पटल सहायक अपने बैठने वाले स्थान पर साफ-सफाई रखें, सेनेटाइजर का प्रयोग करते रहें। कार्यालय में किसी भी कर्मचारी द्वारा धू्रमपान न किया जाये।
संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राधेश्याम द्वारा बताया गया कि प्रवर्तन कर्मी चैकिंग कार्य करते समय मास्क का प्रयोग करें, हाथ में ग्लब्ज पहनें ओर जिस भी वाहन के प्रपत्र जांच के लिए ले रहे हो, प्रत्येक पत्रावली को चेक करने के उपरान्त हाथ को सेनेटाइज करें। कार्यक्रम को हायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशा.अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि सभी कर्मचारी चालक
लाइसेंस जाारी करते समय प्रशिक्षु लाइसेंस के अभ्यर्थी का नियमित ढंग से कम्प्यूटर पर टेस्ट करा लिया जाये तथा 4 नम्बर फार्म पर स्थायी लाइसेंस जारी करते समय चालकों का भौतिक सत्यापन कराया जाये। उन्होंने बताया कि सडक सुरक्षा जीवन रक्षा है, सबमे जागरूकता लायी जाये और सरकार के इस मिशन को सफल बनाने का संकल्प लिया जाये। इस अवसर पर कुलदीप सिंह, अमित सैनी आदि मौजूद रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *