
संवाददाता-हर्षित भारद्वाज/परिपाटी न्यूज मीडिया
चांदपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज) चांदपुर नगर के वाणिज्य के अध्यापक अरुण कुमार वर्मा के पिता सुनील कुमार वर्मा को तेज़ गति की कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर बताई जा रही है। कार व ड्राइवर का पता नहीं चल पाया है।

दिनांक 28/08/2021 को सुशील कुमार वर्मा साईकिल से घर ग्राम स्याऊ से अपने निजी कार्यवश कर्णवाल लाइम कैम प्रा॰ लिमिटेड दतियाना रोड पर गये थे । जब फैक्ट्री से लगभग 100 मी॰ पहले साईकल से अपनी साइड जा रहे थे तभी समय लगभग 9.05 AM पर एक कार आई २० रंग सिल्वर मैटेलिक का ड्राईवर कार को सामने से बहुत तेज गति व लापरवाही से चलाते हुऐ सामने से गलत दिशा में मेरे पिता जी को बुरी तरह से टक्कर मार दी जिससे मेरे पिता मौके पर ही गम्भीर चोटो के कारण

वेहोश हो गये रास्ते से निकल रहे राहुल पुत्र स्व॰ लक्ष्मण कुमार निवासी ग्राम मलकपुर ने फैक्ट्री पर हरेन्द्र पुत्र गजराज सिंह निवासी ग्राम घनसूरपुर को घटना के बारे मे बताया जिस पर हरेन्द्र ने एम्बुलेन्स 108 नम्बर पर घटना की सूचना दी तभी एम्बूलेन्स सुनील कुमार वर्मा को गम्भीर अवस्था मे सी॰ एच॰ सी॰ स्याउ ले आयी। जहाँ पर उन के परिजन पहुँच गये थे। जिस के बाद गम्भीर अवस्था के कारण सुनील कुमार वर्मा को स्याऊ अस्पताल से हायर सैन्टर बिजनौर रेफर कर दिया। फिर उन के पुत्र अरूण कुमार वर्मा ने गम्भीर अवस्था मे पुलकित मैमोरियल हास्पिटल बैराज रोड बिजनौर मे भर्ती कराया है।