
संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर परिपाटी न्यूज़ मीडिया
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) ताजपुर में 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत कार्यक्रम के तहत परंपरागत तरीके से चौक बाजार ताजपुर में ग्राम प्रधान फरहाना परवीन ने ध्वज पूजन के बाद ध्वजारोहण किया पूजन पंडित कन्हैया सिंह ने कराया ध्वजारोहण के बाद ताजपुर के सम्मानित लोगों ने अपने विचार रखे इसमें होरी सिंह त्यागी, लईक अहमद ,सुलेमान फरीदी, डॉक्टर रोहताश सिंह ,जमील अहमद एडवोकेट ,ग्राम प्रधान फरहाना परवीन ने अपने विचार रखे और ताजपुर के मेधावी छात्र जिन्होंने हाई स्कूल व

इंटरमीडिएट में उचतम अंक हासिल किए उनको ग्राम प्रधान फरहाना परवीन व प्रधान पति हाजी शमशाद अहमद फरीदी और हेमराज सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से उनका सम्मान कर शील्ड प्रदान की है और ताजपुर के सम्मानित डॉ अभिमन्यु समाधिया और डॉक्टर शौकत अहमद सिद्दीकी को ग्राम प्रधान फराना परवीन व उनके पति हाजी शमशाद अहमद ने शाँल ओढ़ाकर सम्मान प्रदान किया कार्यक्रम का कुशल संचालन बिजनौर टाइम्स के पत्रकार कमलजीत सिंह नूर ने किया कार्यक्रम में ताजपुर बस्ती के हजारों की संख्या में नागरिक शामिल हुए
