
संवाददाता-राजीव कुमार/परिपाटी न्यूज मीडिया
रेहड़,बिजनौर(परिपाटी न्यूज़) थाना रेहड के ग्राम इमरतपुर पोस्ट भटपुरा तहसील धामपुर जिला बिजनौर का एक काफी गंभीर मामला सामने आया है पिछले माह 7 जुलाई को इमरतपुर के अमित कुमार पुत्र राजपाल सिंह के यहां रात्रि 12:00 बजे के आसपास कुछ अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया ! घटना का खुलासा उस समय हुआ जब रात्रि करीब 2 बजे अमित कुमार की आंख खुली तो उनके घर में सारा सामान बिखरा हुआ देख अमित ने अपने बच्चों को उठाया उठाते ही सब हक्के बक्के रह गए अमित कुमार का आरोप है कि मेरे यहां से सोने की चेन हार पाजेब काफी सामान ₹10000 नगद सहित 5 लाख की

चोरी को चोरों ने अंजाम दिया ! परिपाटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मैंने सुबह होते ही थाना रेहड में पुलिस को चोरी की घटना के बारे लिखित सूचना दी! रेहड़ थाने की पुलिस ने मुझे आश्वासन भी दिया कि हमने जांच शुरू कर दी और जल्द ही हम घटना का खुलासा कर देंगे परंतु अभी तक कोई चोरों का खुलासा नहीं हो पाया है और अमित कुमार का कहना है हमारे गाँव व आस-पास के गांव में चोरी होना और घटना का खुलासा न होना एक आम बात हो गई वहीं हम बात करें चोरी के खुलासे की पुलिस अभी तक नाकाम नजर आई है, आगे अमित कुमार परिपाटी न्यूज़ के माध्यम से पुलिस कप्तान बिजनौर को भी इस घटना से अवगत कराते हुए कहना चाहते हैं कि इस तरह की घटनाओं से क्षेत्रवासियों को निजात मिलनी चाहिए और क्षेत्र के लोग चैन और अमन से जी सकें!