
संवाददाता-मनोज कुमार/परिपाटी न्यूज मीडिया
हल्दौर,बिजनौर (परिपाटी न्यूज) जाट एकता संगठन महासभा के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने ब्लॉक हल्दौर से शाहपुर निवासी रविशेखर तोमर को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया!

परिपाटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान रविशेखर तोमर ने कहा कि मैं समाज हित में सदैव कार्यरत रहूंगा और अपने समाज के विकास के लिए सदैव तत्पर रहकर कार्य रहूंगा! आगे उन्होंने कहा कि मुझे संगठन से जो भी दायित्व मिलेगा उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाऊंगा! किसानों के बारे पूछने पर उन्होंने बताया कि हमारा संगठन किसानों के प्रयास को हमैशा बल देता रहेगा साथ ही उन्होंने कहा हमारे समाज के अधिकांश लोग किसान है इसलिए हम चाहते कि सरकार को किसानों की समस्याओं पर विचार करना चाहिए वरना इसका परिणाम भयानक हो सकता है!