अवधेश कुमार मौर्य
सीतापुर (परिपाटी न्यूज़) सीतापुर,शासन ने देर रात एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत सीतापुर के जिलाधिकारी (DM) राजा गणपति आर का तबादला कर दिया है। उनकी जगह लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष रहे 2016 बैच के आईएएस अधिकारी प्रथमेश कुमार को सीतापुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, पूर्व डीएम राजा गणपति आर को सूडा (राज्य नगरीय विकास अभिकरण) का निदेशक बनाया गया है। इस अचानक हुए तबादले के बाद प्रशासनिक महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। कार्रवाइयों को लेकर सुर्खियों में रहे राजा गणपति आर का कार्यकाल 2015 बैच के आईएएस अधिकारी राजा गणपति आर ने 28 अक्टूबर 2025 को सीतापुर के डीएम के रूप में पदभार ग्रहण किया था। अपने करीब एक साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनसुनवाई को प्राथमिकता देने के साथ-साथ अवैध जमीनों और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त तेवर अपनाए, जिससे वे प्रदेशभर में सुर्खियों में रहे।

सपा कार्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई नजूल की जमीन पर अवैध कब्जे के मामलों की जांच के बाद, उन्होंने समाजवादी पार्टी के लंबे समय से संचालित कार्यालय को नोटिस जारी कराया था। इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए कार्यालय को जमींदोज कर दिया था। तालाब की जमीन पर अवैध मस्जिद पर एक्शन: लहरपुर तहसील क्षेत्र में तालाब की जमीन पर बनी अवैध मस्जिद के खिलाफ भी रातों-रात बुलडोजर कार्रवाई की गई, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अवैध प्लॉटिंग और नजूल भूमि पर शिकंजा: जिले में अवैध रूप से प्लॉटिंग करने वाले बिल्डरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया गया, जिससे भूमाफियाओं और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। अब शासन ने राजा गणपति आर को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए सीतापुर की कमान प्रथमेश कुमार को सौंप दी है, और नए डीएम से जिले में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था को आगे बढ़ाने की उम्मीदें हैं।
