Spread the love

अजमल अंसारी

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) थाना चांदपुर क्षेत्र में गंधौर मार्ग स्थित एक कोल्हू पर युवक का शव गड्ढे में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव नवादा निवासी सोनू पुत्र भीम सिंह के रूप में हुई है। वह कोल्हू पर भट्टी झोंकने का काम करता था। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।जानकारी के अनुसार, गंधौर मार्ग स्थित कोल्हू पर काम करने वाले सोनू का शव गड्ढे में पड़ा मिला।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए हत्या किए जाने का आरोप लगाया और घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की।मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा सके। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, अभी तक हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *