विजेन्द्र सिंह सैनी
हरिद्वार (परिपाटी न्यूज़) डायल 112 की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँची पुलिस, परिजनों के साथ आमादा फौजदारी कर रहे अभियुक्त के विरुद्ध की वैधानिक कार्रवाईघटना का विवरण दिनांक 13.10.2026 को कोतवाली बहादराबाद को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपने घर पर हुड़दंग कर रहा है। सूचना पर बहादराबाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची, जहाँ अभियुक्त मनोज पुत्र रोहताश, निवासी कस्बा बहादराबाद, जनपद हरिद्वार, उम्र 31 वर्ष, अपने घर के सामने उत्पात मचाते हुए अपनी भाभी एवं अन्य परिजनों के साथ आमादा फौजदारी हो रहा था।

पुलिस द्वारा अभियुक्त को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह शांत होने के बजाय और अधिक उग्र होकर आमादा फौजदारी करने लगा। अभियुक्त के इस कृत्य से आसपास के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था तथा मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका उत्पन्न हो रही थी।पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण मनोज पुत्र रोहताश, निवासी कस्बा बहादराबाद, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार, उम्र 31 वर्ष।
पुलिस टीम उ0नि0 विकास रावत, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार। हे0का0 राजवर्धन, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार। हो0गा0 गोविन्द, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार।
