राजवीर सिंह तोमर
हरिद्वार (परिपाटी न्यूज़) ज्वालापुर,वादी काल्पनिक नाम रमेश निवासी ज्वालापुर हरिद्वार की नाबालिग पुत्री उम्र 14 बर्ष के साथ अभियुक्त आदेश द्वारा घर में जबरन घुसकर डरा धमकाकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने/किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 710/2026 धारा 351(2)65(1)333 बीएनएस पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चन्द्रभान सिंह अधिकारी द्वारा तत्काल उप निरीक्षक सोनल रावत के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमे गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

टीम द्वारा तत्काल अभियुक्त के मशकन/रिश्तेदारों/अन्य संभावित स्थानों पर दविश दी गई उक्त के क्रम में दिनांक 14-15/10/2026 की रात्रि मेंअभियुक्त आकेश उर्फ आदेश पुत्र राम सेवक निवासी ग्राम पीतम नगर हडोरा थाना सिकंन्दरपुर जिला कासगज उत्तर प्रदेश हाल निवासी जमालपुर कला थाना कनखल जनपद हरिद्वार को फाउन्डी गेट से धीरवाली की तरफ लगे मेले के मुख्य गेट के पास से गिरफ्तार किया गया।बाद आवश्यक कार्रवाई कर अभियुक्त को आज ही न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1-उप निरीक्षक सोनल रावत 2-कांस्टेबल बृजमोहन सिंह 3-कांस्टेबल सतवीर सिंह
