Spread the love

अफजाल हुसैन‎‎

सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) तहसील गुन्नौर एवं विकासखंड जुनावई के बाढ़ प्रभावित ग्राम रघुपुर पुख्ता में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार एंटी लार्वा का छिड़काव एवं फॉगिंग का कार्य कराया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी जुनावई द्वारा ग्राम में उक्त कार्य नियमित रूप से कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लार्वा एवं फॉगिंग का कार्य नियमित रूप से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही ग्राम में साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।‎

अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग अवधेश कुमार ने बताया कि ग्राम में जलभराव के कारण विद्युत लाइनों, पोलों एवं ट्रांसफार्मरों के आसपास पानी भर गया था। विद्युत सुरक्षा तथा किसी भी अप्रिय घटना एवं जनहानि से बचाव के दृष्टिगत एहतियातन विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित की गई थी। उन्होंने बताया कि जलभराव की स्थिति सामान्य होने के बाद विद्युत विभाग द्वारा तत्काल विद्युत लाइनों एवं संबंधित उपकरणों का निरीक्षण किया गया, जिसके उपरांत विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई। वर्तमान में ग्राम रघुपुर पुख्ता में विद्युत आपूर्ति सामान्य है।

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *