Spread the love

‎‎रोहित कुमार‎‎

सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) सेवा संकल्प अभियान (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक) के अंतर्गत जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार एवं जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग के निर्देशन में खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा विकासखंड पवांसा के ग्राम अतरासी में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पात्र गृहस्थी (पीएचएच) राशन कार्ड के 9 नए

आवेदन तथा राशन कार्ड में संशोधन के लिए 13 आवेदन प्राप्त हुए। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को राशन कार्ड से संबंधित प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर पूर्ति निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *