Spread the love

अफजाल हुसैन

‎‎सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) शासन द्वारा आकांक्षात्मक विकासखंडों में परिलक्षित परिवर्तनों के भौतिक निरीक्षण के लिए जनपद में आए नोडल अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन ने आकांक्षात्मक विकासखंड असमोली का स्थलीय निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने विकासखंड असमोली में आकांक्षात्मक विकासखंडों से संबंधित 50 संकेतकों की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों के इंडीकेटर्स की प्रगति पर चर्चा की गई। उन्होंने विशेष रूप से स्वास्थ्य संबंधी संकेतकों में अपेक्षित सुधार लाने तथा उनकी प्रगति बढ़ाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके बाद नोडल अधिकारी ने ग्राम पंचायत असमोली में आंगनबाड़ी केंद्र, सम्भल श्री विद्यालय, पंचायत घर एवं पुस्तकालय का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने हर घर जल योजना के अंतर्गत पेयजल

पाइपलाइन योजना की प्रगति की भी जानकारी ली तथा योजना को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।‎इसके उपरांत उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली का निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी संकेतकों में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।‎नोडल अधिकारी ने ग्राम ऐंचौड़ा कम्बोह का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कंपोजिट विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत घर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिला द्वारा संचालित कॉस्मेटिक की दुकान का निरीक्षण कर समूह की गतिविधियों एवं आजीविका संवर्धन के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।‎निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा निर्धारित संकेतकों में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण), खंड विकास अधिकारी असमोली प्रेमपाल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।‎

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *