शिव कुमार
संभल (परिपाटी न्यूज़) बबराला। जय श्री कल्कि के जयघोष और जय श्री राम के उद्घोष के साथ बबराला में जय श्री कल्कि की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश कुमार सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गौरव कुमार यादव (असमोली), महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतू प्रभा गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा, जिला संगठन मंत्री रिंकी श्रीवास्तव तथा बबराला नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता,सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।बबराला पहुंचने पर गौरव कुमार यादव का

पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पुष्प अर्पित कर तथा पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मां शारदे की पूजा-अर्चना भी की गई। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर आपसी विचार-विमर्श किया।बैठक में जय श्री कल्कि के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान माहौल जय श्री कल्कि और जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा।
