दिल हसन
संभल ( परिपाटी न्यूज़) असमोली क्षेत्र के ग्राम सैदपुर इम्मा में जल विभाग के अधिकारियों ने जल संरक्षण को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने पानी की महत्ता बताते हुए ग्रामीणों से पानी की बर्बादी रोकने और जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि जल ही जीवन है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह पानी का जरूरत के अनुसार ही इस्तेमाल करे। उन्होंने ग्रामीणों से अपने आसपास के लोगों को भी पानी बचाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। वहीं

, ग्रामीणों ने भी जल संरक्षण में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। बजरंग दल कार्यकर्ता बंटी सैनी ने ग्रामीणों से अपील की कि पानी को व्यर्थ न बहाएं और घरों में लगी पानी की टंकियों को आवश्यकता न होने पर बंद रखें। टंकी भरने के बाद पानी की सप्लाई बंद करने के साथ ही गांव में कहीं भी अनावश्यक रूप से पानी जमा न होने देने की बात कही।बैठक में ग्राम प्रधान जितेंद्र सैनी, टंकी इंचार्ज मोहम्मद दिलशाद, कलुआ, नैनम चौधरी, नत्थू, हाजी अकबर, मोहम्मद शाकिर, अरमान मलिक सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

