Spread the love

सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक सम्भल विकास चन्द्र त्रिपाठी के आदेश के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक सम्भल उत्तरी कुलदीप सिंह के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सम्भल कुलदीप कुमार के कुशल नेतृत्व में जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी

अभियान के तहत 06 सितंबर 2026 को गश्त एवं वारंटी/वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने ग्राम बराही से दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मन्जर पुत्र बन्ने, उम्र करीब 37 वर्ष तथा मुजम्मिल पुत्र बाबू, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासीगण ग्राम बराही, थाना हजरतनगर गढ़ी, जनपद सम्भल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त मु0अ0सं0 19/2021, वाद संख्या 363/2026, धारा 379/411 भादवि से संबंधित वारंटी हैं। दोनों की गिरफ्तारी उनके मस्कन ग्राम बराही से की गई। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा जा रहा है। मामले में अगली पेशी 08 सितंबर 2026 निर्धारित है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जतिन कुमार तथा हेड कांस्टेबल 501 उमेश कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है।‎

‎‎अफजाल हुसैन‎‎

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *