Spread the love

अजमल अंसारी

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)चांदपुर राष्ट्रीय किसान यूनियन प्रधान के बैनर तले किसानों ने मंगलवार को तहसील के प्रांगण में मासिक मीटिंग का आयोजन किया। तहसील क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार चांदपुर को सौंपा। उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में ज्ञापन स्वीकार किया गया। किसानों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अनदेखी होने पर आंदोलन किया जाएगा।ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम करनपुर गांवड़ी समेत पूरे चांदपुर तहसील क्षेत्र में बंदरों और आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदर ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं, जबकि बेसहारा पशु किसानों की तैयार फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों ने मांग की कि आवारा पशुओं को तत्काल पकड़कर गोशालाओं में भिजवाया जाए।ज्ञापन में बिजली समस्या को भी प्रमुखता से उठाया गया। किसानों ने कहा

कि भीषण गर्मी के दौरान पैजानिया और सिसौना बिजली घर से लगातार बिजली कटौती हो रही है, जिससे ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कटौती पर रोक लगाने की मांग की।इसके अलावा सहकारी समिति में किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। किसानों का आरोप है कि पिछले वर्ष सहकारी समिति में अधिक ब्याज वसूला गया था, जिसकी सब्सिडी अब तक किसानों को वापस नहीं मिली है। उन्होंने शीघ्र भुगतान कराने की मांग की।किसान नेताओं ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने को बाध्य होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।इस दौरान जिला अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष वाणवीर सिंह, युवा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र, मंडल उपाध्यक्ष खूब सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *