Spread the love

‎भोजपाल सिंह
‎
‎सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) राष्ट्रीय पुरोहित परिषद सम्भल के तत्वावधान में रहट वाले मंदिर में सर्व पुरोहित समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी दीपावली पंचपर्व के आयोजन और तिथियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पांचों पर्वों की तिथियां निर्धारित की गईं। बैठक में तय किया गया कि छह नवंबर 2026 को धनतेरस,सात नवंबर को नरक चतुर्दशी,आठ नवंबर को दीपावली एवं लक्ष्मी पूजन,दस नवंबर को गोवर्धन पूजन और 11 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा।बैठक में पुरोहित समाज के सदस्यों ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में दीपावली पंचपर्व का विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है।

ये पर्व समाज में आपसी प्रेम,भाईचारे,एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं। सभी पर्वों को परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप मनाना चाहिए।समाज के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से निर्धारित तिथियों के अनुसार दीपावली के सभी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया। बैठक में पर्वों के आयोजन को लेकर आपसी समन्वय और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण पर भी जोर दिया गया।बैठक की अध्यक्षता पंडित अजय शुक्ल ने की, जबकि संचालन पंडित कौशल नंदन ने किया। इस दौरान पंडित कैलाश शर्मा,पंडित विष्णु दत्त शर्मा,पंडित नरेश शर्मा,पंडित सुंदर लाल तिवारी,पंडित उमेश शर्मा,पंडित पुष्पेंद्र शर्मा, पंडित राजू शुक्ला, आदित्य शर्मा और अजय शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *