अफजाल हुसैन
सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को एंटी रोमियो टीम महिला थाना बहजोई की ओर से चंदौसी क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने सार्वजनिक स्थानों, कॉलेज और प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दींदीं अभियान के तहत एसएम डिग्री कॉलेज, फव्वारा चौक, तहसील चौराहा और रहोली रोड सहित थाना चंदौसी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया।

उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, अभद्रता या उत्पीड़न की स्थिति में बिना डर के पुलिस से शिकायत करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि शिकायत मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए निगरानी भी की गई। टीम ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। अभियान के दौरान एंटी रोमियो प्रभारी आंचल सिद्धू, महिला आरक्षी 1044 कौशलवती सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
