Spread the love

एसपी तंवर

बिजनौर (परिपाटी न्यूज)। प्रदेश में बढ़ती ठंड और भीषण शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जारी निर्देशों के बाद बिजनौर जनपद में भी प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार ICSE, CBSE, यूपी बोर्ड सहित कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश लागू किए गए हैं, ताकि बच्चों को शीतलहर से सुरक्षित रखा जा सके।


मुख्यमंत्री ने शीतलहर को लेकर सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए हैं। बिजनौर जनपद में भी अधिकारियों को कंबल वितरण, अलाव की व्यवस्था और जरूरतमंदों की मदद सुनिश्चित करने को कहा गया है। सीएम योगी ने स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए, इसके लिए सभी रैन बसेरों में कंबल, गर्म पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए। प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि ठंड से बचाव के सभी इंतजाम समय रहते पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *