Spread the love



‎मुकुट यादव

‎सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) नए वर्ष की शुरुआत के साथ ही सम्भल पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। सर्दी के मौसम में घने कोहरे और धुंध के कारण बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से गुरुवार को जनपद के विभिन्न मुख्य स्थानों,चौराहों और प्रमुख मार्गों पर थाना पुलिस एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों ने व्यापक सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देशन में संचालित इस विशेष

अभियान के तहत ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए ताकि रात के समय,अंधेरे में तथा घने कोहरे के दौरान वाहन दूर से ही स्पष्ट दिखाई दें और संभावित सड़क हादसों को टाला जा सके।पुलिस टीमों ने वाहन चालकों,ट्रैक्टर मालिकों और आम राहगीरों को रोककर सड़क सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारियां भी दीं और नियमों का पालन करने की हिदायत दी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के मौसम में ज़रा सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।इसलिए वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि कोहरे के दौरान वाहन धीमी गति से चलाएं, फॉग लाइट का सही तरीके से प्रयोग करें,हेडलाइट को लो बीम पर रखें,नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं,ओवर स्पीडिंग से बचें तथा गलत दिशा में वाहन न चलाएं।सम्भल पुलिस के अनुसार यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।उद्देश्य केवल challan करना नहीं,बल्कि लोगों को जागरूक कर हादसों में कमी लाना है। पुलिस ने आमजन से सहयोग करने और स्वयं सुरक्षित रहने के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने की अपील की है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *