Spread the love



‎शिव कुमार

‎संभल( परिपाटी न्यूज़) कैन्द्र वित्त पोषित मल्टी सेकटारल डिस्ट्रिकट डेवलपमेंट प्लान के अंतर्गत राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज ग्राम पंचायत असगरीपुर विकास क्षेत्र असमोली जिला सम्भल में बहुजन समाज पार्टी की सरकार में पूर्व_मुख्यमंत्री आयरन लेडी बहन मायावती की स्वीकृति पर वर्ष 2011/2012 में करोड़ों रुपए की लागत से बनें शिक्षा के मन्दिर/पालिटेक्निक कॉलेज में शिक्षण कार्य शुरू कराए जाने के संबंध में अवगत कराने हेतु प्रार्थना पत्र।


‎आपको सादर अवगत कराना है की जिला सम्भल के अंतर्गत विकास क्षेत्र असमोली की ग्राम पंचायत असगरीपुर में करोड़ों रुपए की लागत से एक पालिटेक्निक कॉलेज वर्ष 2011/2012 में बनकर पूर्णतः तैयार हो गया था जिसका उदघाटन होना ही शेष था लेकिन उस कॉलेज का दुर्भाग्य ही कहा जाए की वर्ष 2012 में बसपा की सरकार बदलकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बन गयी और 32-असमोली विधानसभा से शिक्षा और कलम की दुश्मन पिंकी यादव विधायक निर्वाचित हो गयीं जिन्होंने अपनी हठधर्मिता के चलते और कॉलेज से द्वेष रखते हुए वर्ष 2012 से 2017 तक अपनी सरकार रहते हुए करोड़ों रुपए की लागत से बने कॉलेज का ना तो उदघाटन होनें दिया और नाहि आजतक पालिटेक्निक कॉलेज में शिक्षण कार्य शुरू होनें दिया है।
‎अत: मुख्यमंत्री से विनम्रता पूर्वक निवेदन है की वर्ष 2026 में इसी सत्र पालिटेक्निक कॉलेज असगरीपुर जिला सम्भल में शैक्षणिक कार्य सुचारु रूप से शुरू कराए जाने के आदेश पारित करने की कृपा करें।
‎एंव उपरोक्त प्रकरण की उच्च स्तरीय जाँच समिति बनाकर निष्पक्ष एंव पारदर्शिता से जाँच कराई जाना राष्ट्रहित एंव जनहित में न्यायोचित होगा जिससे शिक्षा और कलम की दुश्मन 32-असमोली विधायक का असली चेहरा सम्मानित मतदाताओं के सामने लाया जा सके।
‎आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित प्रतिलिपि। जिलाधिकारी
‎जिला सम्भल, उत्तर प्रदेश।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *