Spread the love


एसपी तंवर


बिजनौर (परिपाटी न्यूज)।
जनपद बिजनौर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज 01 जनवरी 2026 को कलेक्ट्रेट परिसर से सड़क सुरक्षा माह का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन को रवाना किया, जो जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षित यातायात के संदेश देगा।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की गई
उन्होंने यह भी कहा कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, गोष्ठियां एवं अभियान चलाए जाएंगे, ताकि बच्चों, युवाओं और वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा सके। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *