शिव कुमार
संभल( परिपाटी न्यूज़ ) मानवाधिकार कानून एवं सुरक्षात्मक भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा गूगल मीट के माध्यम से एक ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान संगठन की आधिकारिक वेबसाइट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि वेबसाइट के माध्यम से मानवाधिकारों से जुड़ी शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और सहायता उपलब्ध कराई जाती है। बैठक में यह भी बताया गया कि वेबसाइट आम जनता के लिए उपयोगी है और इससे पारदर्शिता व जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा।

मानवाधिकार कानून एवं सुरक्षात्मक भ्रष्टाचार निवारण को लेकर गूगल मीट के माध्यम से एक अहम ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया और प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी ने बताया मानवाधिकारों की रक्षा, भ्रष्टाचार पर अंकुश तथा आम जनता को न्याय दिलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में मानवाधिकारों की जानकारी आम नागरिक तक पहुँचाना बेहद आवश्यक है, संभल जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार त्यागी ने बताया की ताकि कोई भी व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित न रहे। साथ ही सुरक्षात्मक भ्रष्टाचार निवारण को लेकर संगठन की भूमिका और कार्य योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया प्रांत उपाध्यक्ष गौरव कुमार यादव ने ऑनलाइन बैठक में यह भी निर्णय लिया कि भविष्य में जागरूकता अभियान, सेमिनार और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मानवाधिकार कानूनों की जानकारी दी जाएगी। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन सफलतापूर्वक गूगल मीट प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और मानवाधिकार के सभी पदाधिकारी जिला संभल की पूरी टीम प्रमोद कुमार यादव महासचिव,जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार त्यागी, गौरव कुमार यादव प्रांत उपाध्यक्ष, समय सिंह जिला सचिव, ओमवीर शर्मा महामंत्री, विक्रम सिंह यादव कोषाध्यक्ष, शिव कुमार जिला संभल मीडिया प्रभारी, चंद्रभान सिंह यादव जिला कानूनी सलाहकार, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विपिन कुमार सैनी, युवा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार यादव, युवा प्रकोष्ठ जिला महासचिव पवन कुमार सैनी, युवा प्रकोष्ठ योगेश कुमार जिला मीडिया प्रभारी, युवा महिला प्रकोष्ठ गायत्री देवी जिला अध्यक्ष,राष्ट्रीय संगठन प्रभारी सूबेदार हेमराज अत्री, राष्ट्रीय सचिव कैप्टन सुभाष नागर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अहलकार सिंह नागर, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील कुमार त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष उतर प्रदेश विकाश चौधरी फौजी, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ उत्तराखंड चंद्रमा पंवार, आदि लोग उपस्थित रहे