Spread the love

एसपी तंवर

बिजनौर (परिपाटी न्यूज), गंज। श्री विदुर गुरु ग्रह इंटर कॉलेज के होनहार छात्र अनादि शर्मा पुत्र कौशल शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार, अमर उजाला) ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी और सुशासन विषय पर आयोजित जनपद स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर बिजनौर स्थित विदुर सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं ₹5000 की धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।


सम्मान समारोह जिलाधिकारी सुश्री जसजीत कौर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान मुख्य अतिथि तथा मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव द्वारा किया गया। छात्र की इस सफलता पर कॉलेज के प्रबंध संचालक राकेश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य कैलाशचंद, उपप्रधानाचार्य अखिलेश कुमार, ज्ञानेन्द्र सिंह, निरंजन लाल, ओमप्रकाश, अखिलेश चन्द्र शर्मा, अनिल कुमार, रवि प्रकाश आर्य, शिव नंदन यादव, सुषमा खन्ना, बबीता सिंगल सहित समस्त स्टाफ ने बधाई दी। गौरतलब है कि श्री विदुर गुरु ग्रह इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं विभिन्न शैक्षिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में लगातार सहभागिता कर रहे हैं और समय-समय पर प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *