Spread the love

एसपी तंवर

बिजनौर (परिपाटी न्यूज), नहटौर। श्री रघुनाथा स्पोर्ट्स ट्रस्ट के तत्वावधान में वी के इंटरनेशनल स्कूल, नहटौर में आयोजित इलेक्ट्रिवा क्रिकेट टैलेंट हंट सीरीज का अंतिम मुकाबला गुरुवार को खेला गया। फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डी.डी.पी.एस. क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 375 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आरिज़ सिद्दीकी ने नाबाद शतक जमाया। वहीं नैतिक राजपूत ने 80

रन, योगेश कुमार ने 77 रन, अंश कुमार ने 35 रन तथा देव सीमार ने 30 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में वी के इंटरनेशनल अकादमी की ओर से तन्मय राठी और आदि सीमार ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए वी के इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी नहटौर की टीम 34 ओवर में 13 खिलाड़ियों के आउट होने के बावजूद 185 रन ही बना सकी और फाइनल मुकाबला 190 रन से हार गई। इस तरह फाइनल मुकाबला डी.डी.पी.एस. क्रिकेट अकादमी ने जीता, जबकि तीन मैचों की सीरीज में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर वी के इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी नहटौर ने 2-1 से सीरीज जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल में वरुण सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने। प्लेयर ऑफ द सीरीज देव सीमार, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज आरिज़ सिद्दीकी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज वरुण सिंह, सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर आदि सीमार तथा उभरते खिलाड़ी अंश कुमार व धैर्य रस्तोगी को चुना गया। मुख्य अतिथि नौशाद आलम व विशिष्ट अतिथि महताब आलम ने पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता का संचालन परोपकार सिंह ने किया और प्रतियोगिता के प्रायोजक इलेक्ट्रिवा का ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के लिए आभार व्यक्त किया गया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *