नमन कौशिक
बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़) नूरपुर, दिशा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, धामपुर में कौशल कुंभ टैलेंट हंट परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा में बिजनौर जनपद के लगभग 6500 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दिशा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक विश्वसनीय एवं अग्रणी शिक्षण संस्थान के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।

संस्थान द्वारा समय-समय पर आयोजित की जाने वाली शैक्षणिक एवं प्रतिभा आधारित प्रतियोगिताएँ छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त पहल हैं**
इस अवसर पर संस्थान के महासचिव मुकेश कुमार अग्रवाल एवं संयुक्त सचिव अनिरुद्ध अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बिजनौर जनपद की छिपी हुई प्रतिभाओं की पहचान करना तथा उन्हें उचित शैक्षणिक एवं करियर मार्गदर्शन प्रदान करना है। दिशा ग्रुप का उद्देश्य केवल शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, सक्षम और भविष्य के लिए तैयार करना भी है।* प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 21,000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 11,000 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 5,100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। यदि किसी स्थान पर एक से अधिक प्रतिभागी चयनित होते हैं तो पुरस्कार राशि को समान रूप से वितरित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में 100 विशेष सांत्वना पुरस्कार एवं 200 सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा को परीक्षा प्रतिभाग प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान राजीव कुमार, प्राचार्य डॉ. वी. के. भारती, जीत सिंह, गौरव मलिक, डॉ. समीर अहमद, नरेशपाल सिंह, प्रीति विश्नोई, मोनू कुमार, डॉ. एकता मलिक, मधुलिका राजपूत, नाज़िया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।