प्रिंस शर्मा
मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़) कांठ प्राथमिक विद्यालय माननगर कांठ में मनाया गया अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म दिवस अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म 25 दिसंबर 19 24 को ग्वालियर मध्य प्रदेश में हुआ था इनके पिता कृष्ण बिहारी वाजपेई एक अच्छे शिक्षक थे और उनकी माता कृष्णा देवी थी अटल बिहारी जी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्वालियर के सरस्वती शिशु मंदिर और एवीएम स्कूल से प्राप्त की उन्होंने विक्टोरिया कॉलेज(अब महारानी लक्ष्मी बाई कॉलेज आफ एक्सीलेंस) से अंग्रेजी हिंदी और राजनीति शास्त्र में स्नातक उपाधि

प्राप्त की वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक बने जहां उन्हें अनुशासन संगठन और राष्ट्रीय भक्ति के संस्कार मिले अटल बिहारी वाजपेई जी एक महान भारतीय राजनेता कवि और पत्रकार थे अटल बिहारी वाजपेई 1996 में पहली बार भारत के प्रधानमंत्री बने अटल बिहारी वाजपेई जी को 2015 में भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया अटल बिहारी वाजपेई जी का निधन 16 अगस्त 2018 को 93वर्ष कीआयु में हुआ था |