लोकचंद शर्मा
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) किरतपुर , दिनांक 25 दिसंबर 2025 को पुलिस क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद के द्वारा थाना किरतपुर का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाने के विभिन्न अभिलेखों तथा आपराधिक रजिस्टरों, महिला हेल्प डेस्क , साइबर हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष , शस्त्रागार , मालखाना, एवं , मेस आदि का गहन

अवलोकन किया गया। निरीक्षण के उपरांत थाने की कार्यप्रणाली,साफ सफाई , अभिलेखों के रख रखाव तथा जनसेवा की गुणवत्ता में सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।