लोकचन्द शर्मा
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) किरतपुर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा बिजनौर के तत्वावधान में आर्य समाज के सभागार में भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर विशाल गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

पंडित दिनेश चंद्र शास्त्री की अध्यक्षता एवं डॉ. रंजना व डॉ. अनुपम शर्मा एडवोकेट के संयुक्त संचालक में मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी पंडित सुबोध पाराशर, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ सुबोध चंद शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार पंकज भारद्वाज, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सविता शर्मा, मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा एडवोकेट की गरिमामई उपस्थिति में वक्ताओं ने दोनों महान विप्र विभूतियों के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा बताए गए सद्मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के आरंभ में भगवान परशुराम एवं दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। सभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए पंडित सुबोध पाराशर ने कहा कि हमें अपने महापुरुषों से उच्च शिक्षा, राजनीति, राष्ट्र सेवा एवं अपने समाज के प्रति समर्पण की भावना के गुण ग्रहण करने चाहिए। ब्राह्मण समाज को दिशा देता है और ब्राह्मण समाज का अग्रणी है। इसलिए हमें अपने स्वाभिमान को बनाए रखने के लिए नई पीढ़ी को उच्च एवं संस्कारित शिक्षा दिलाना जरूरी है। डॉ सुबोध चंद्र शर्मा ने अपने महापुरुषों के आदर्शों का पालन करने पर जोर दिया। डॉ पंकज भारद्वाज ने कहा कि परिवार के बेटे बेटियों को समान भाव से अच्छी शिक्षा देकर समाज के उच्च पदों पर भेजने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। संजय शर्मा एडवोकेट एवं सविता शर्मा ने भी ब्राह्मण समाज की एकजुटता एवं सौहार्दता बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम को पवन शर्मा एड., विजय वशिष्ठ, सुनील भारद्वाज, रमेश चंद शर्मा, राजेंद्र गौतम, राकेश शर्मा, रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर भुवनेश्वर शर्मा, पत्रकार डॉ. लोकचंद शर्मा, रिटायर्ड प्रधानाचार्य शलिल शर्मा, महेश चंद शर्मा, सविता शर्मा एड., कृष्णवीर फौजी, नीरज तिवारी एड., अनिल शर्मा फौजी, प्रमोद मिश्रा एवं पंडित अम्बरीष शर्मा आदि ने संबोधित करते हुए ब्राह्मण एकता एवं उच्च शिक्षा पर जोर दिया।
समारोह के दौरान डॉ संदीप शर्मा व संजीव शर्मा उर्फ गोपाल नगीना, आरके शर्मा, डीके कौशिक, शलिल शर्मा, एमसी शर्मा, डॉ सुबोध चंद्र शर्मा पं सत्य प्रकाश शर्मा, राकेश शर्मा, गणेश ठाकुर एडवोकेट सविता शर्मा, सुषमा शर्मा, डॉ रंजना, डॉ अनुपम शर्मा, पं सुभाष चंद्र शर्मा, कु दिव्या पांडे, सुषमा, पंकज भारद्वाज एवं आशीष शर्मा को मेडल पहनाकर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहित गौड़, जितेंद्र शर्मा, डॉ अरविंद शर्मा, चेतन स्वरूप शर्मा, दीपक प्रधान जी, डॉ नरदेव शर्मा, लवकुश शर्मा, नीरज तिवारी एड. पूर्व प्रधानाचार्य नंदकुमार शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य रेवा दत्त शर्मा, डॉ रोशन लाल, राजेंद्र शर्मा, पंडित सुशील कुमार शर्मा, मनोज उपाध्याय एड., निर्देश कुमार शर्मा, भारती गौड़, शशि शर्मा, राजीव कुमार शर्मा, आलोक भारद्वाज, विजेंद्र आर्य, अनुपम आर्य, सार्थक पंडित, विनोद कुमार शर्मा, विभूतिकांत शर्मा, रामप्रीत शर्मा , अनिल शर्मा, ब्रजेश कुमार शर्मा, भारत भूषण शर्मा, विकास कौशिक एडवोकेट, वेत्रलता शर्मा, सरोज शर्मा, पंडित रुद्र दत्त शर्मा, दयानंद शर्मा एवं नरेश कुमार शर्मा आदि द्वारा विशेष सहयोग एवं सैकड़ो की उपस्थिति में पधारे लोगों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र शर्मा “अंगिरस” एवं पंडित दिनेश चंद्र शास्त्री ने जनपद के कोने-कोने से पधारे विप्र बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में सकारात्मक विचारधारा के साथ एकजुटता का आवाहन किया।