रिपोर्ट अमिताभ सागर
संभल (परिपाटी न्यूज)। जनपद संभल के असमोली ब्लॉक में गौरी गार्डन बैंकेट हॉल मे जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में 06 इंडीकेटर्स को संतृप्तीकरण करने के लिए सम्पूर्ण अभियान उत्सव मनाया गया। जिसमे सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे विस्तारपूर्वक बताया और विभाग संबंधित सभी कर्मचारियों को जन जन तक योजनाओं को पहुचाने के लिए दिशा निर्देश दिए। इस अभियान मे कृषि विभाग के अधकारियो ने बताया की सभी किसान भाइयों को अपने खेतों की मिटटी की जांच करानी चाहिए जिससे आपको पता चल सके की खेत की

मिटटी में किन किन पोषक तत्वों की कमी है जिससे आप अपने खेतों मे जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति कर पाएंगे जिससे आपकी फसल की मात्रा बढ़ जाएगी और किसानों की आय दोगुनी करने का सरकार के संकल्प को गति मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कैंप के माध्यम से जनमानस को स्वास्थ्य रहने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओ पर जानकारी दी और बताया की अपने अपने घरों के पीने वाले पानी की जांच जरूर कराएं क्योंकि असुद्ध पानी पीने से आपको घातक बीमारियों से सामना करना पड़ सकता है जिससे आपके स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा और शुद्ध पेयजल के साथ साथ अपने खाने मे पोषण आहार जरूर ले जिससे आपका स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कैंप के माध्यम से शिक्षा के महत्त्व को समझाते हुए लोगो को जागरूक किया कि सभी लोग अपने बच्चो को शिक्षित जरूर करे जिससे की आपके बच्चो का भविष्य सुनहरा हो सके और सभी आंगनबाडियो को भी बताया गया की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार का संपूर्ण वितरण करे और गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार लेने के लिए जागरूक करे।इस अभियान मे उपस्थित भारतीय जनता पार्टी संभल जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अनामिका यादव, जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू,प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश राजेश सिंघल ब्लॉक प्रमुख असमोली संतोष देवी, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र त्यागी ब अधिकारीगण उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा, सीएमओ तरन्नुम जहां और वीडीओ अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।