Spread the love

रिपोर्ट अभिषेक पाण्डेय

बेहजम लखीमपुर खीरी परिपाटी न्यूज। नीमगांव थाना परिसर में एसडीएम मितौली विनीत उपाध्याय की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम त्यौहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक क्षेत्र के ग्राम प्रधान और मुस्लिम ताजिया दारों के साथ की गई। मोहर्रम त्यौहार पर कोई भी नयी परम्परा

न अपनाएं और ताजिया जुलूस शांति पूर्वक निकाल कर मातमी जुलूस मनाने की लोगों को हिदायत दी।इस मौके पर सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह एस ओ सुनीता कुशवाहा दरोगा शशि कांत दुबे सहित क्षेत्र के दर्जनों ग्राम प्रधान और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद