रिपोर्ट अभिषेक पाण्डेय
बेहजम लखीमपुर खीरी परिपाटी न्यूज। रेहरिया चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत गोला मोहम्मदी रोड पर कठिना पुल के पास मोड़ पर हुआ हादसा लगभग सुबह सात बजे शाहजहांपुर डिपो की बस जिसका नंबर यूपी 27 टी 8932 व मोटरसाइकिल स्प्लेंडर जिसका नंबर यूपी 27 एन 8743 की हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार के दोनों पैर कट जाने से हुई मौत रोडवेज चालक एक्सीडेंट हो जाने के बाद मौके से हुआ फरार और सूत्रों से प्राप्त

जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति पुवाया जिला शाहजहांपुर का बताया जा रहा है। सुबह सात बजे अचानक एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही रेहरिया पुलिस चौकी प्रभारी एसआई सुरेश चन्द्र, हे. का. विजय भान सिंह, ने तत्काल घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस से सीएचसी मोहम्मदी भिजवाया गया जहां पर डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति को मृत्यु घोषित कर दिया।