
बूर्ज खलीफा , टाविन टावर , दुबई थीम सिटी, झूले ट्रेन , सर्कस और स्टालों से गुलजार हुआ मेला
रिपोर्ट- अजमलअंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चाँदपुर
चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)। जनपद बिजनौर के चांदपुर मे बिजनौर बाईपास रोड कोतवाली के पीछे शानदार मेले का आयोजन संचालन जाने आलम द्वारा किया गया।
दरअसल चांदपुर दुबई सिटी कर्निवल महोत्सव मेला ठेकेदार द्वारा बहुत ही शानदार तरीके से लगाया गया है।

हालाकि इस मेले के अंदर लगाए गए झूले , दुकान , खाने पीने का सामान दर्शकों को मेले की ओर आकर्षित कर रहा है मेले में कॉमेडी किंग उस्मान भारती, शेखचिल्ली का किरदार अदा करने सुल्तान की टीम की कॉमेडी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है क्योंकि इस टीम द्वारा तरह-तरह की कॉमेडी का दर्शक आनंद ले रहे हैं इस प्रदर्शनी में सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित में विभिन्न तरहों की योजनाओं का गैलेक्सी बैनर लगाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

मेले में आने वाले दर्शकों को सरकार की योजनाओं से जागरूक किया जा रहा है । वही मेला संचालक जाने आलम खान ने बताया कि चांदपुर में इतना बड़ा मेला पहली बार लगा है । मेले में दर्शकों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं आग बुझाने के फायर सिलेंडर रस से भारी बाल्टियां और पानी की व्यवस्था की गई है।

मेले में दो गेट रखे गए एक गेट में रोड से है इमरजेंसी गेट मेले के पीछे की ओर रखा गया है मेले में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं पुलिस सहायता केंद्र बनाया गया है।

जहां पर पुलिस मौजूद रहती है पुलिस का कार्य सराहनीय है मेला संचालक जाने आलम खान मेला दशकों से अपील की है कि यह मेला आप सभी का है मेले में कोई व्यक्ति बदतमीजी ना करें मेले का शांतिपूर्वक तरीके से आनंद ले।