Spread the love

‎मुकुट यादव

‎संभल (परिपाटी न्यूज़)। थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के ग्राम मुकर्रवपुर में ग्रामीणों के सहयोग से श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान कथा वाचिका सीमा सरगम शास्त्री ने अपने मधुर वाणी और भावपूर्ण शैली में भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का सुंदर वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन हो गए और पूरा पंडाल राधे-कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। कथा के दौरान संत दीनानाथ का आगमन हुआ, जहां श्रद्धालुओं एवं आयोजकों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद संत दीनानाथ ने अपने प्रवचनों के माध्यम से भक्तों को जीवन में भक्ति, संस्कार और अच्छे आचरण का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि मनुष्य अक्सर दुख के समय भगवान को याद करता है, जबकि सुख में उन्हें भूल जाता है।

इसी भाव को समझाते हुए उन्होंने कहा दुःख में सुमिरन सब करें, सुख में करे न कोय। जो सुख में सुमिरन करे, तो दुःख काहे को होय॥ ‎संत दीनानाथ ने अभिभावकों से अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार में धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन होना चाहिए। बच्चों को बचपन से ही धर्म, संस्कृति और अच्छे संस्कारों की शिक्षा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली ज्ञान की गंगा है। इस प्रकार के आयोजनों से समाज में धर्म, प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के सदस्यों एवं समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन कमेटी : विनोद प्रजापति : रोमित : अरविंद: बाबू सिंह प्रजापति: सोनू : राकेश : राजकुमार : कमल सिंह: हुकम सिंह : विजयपाल : मास्टर ओमवीर : बृजपाल: सत्यवीर : डॉ अशोक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *