गुरप्रीत सिंह
हरिद्वार (परिपाटी न्यूज) हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पथरी में दीपावाली मिलन समारोह बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, हरिद्वार सांसद प्रत्याशी वीरेंद्र रावत और हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत विशेष रूप से पहुंचे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, चौधरी सतवीर सिंह और संजय सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उपस्थित लोगों को शॉल भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में आपसी भाईचारे, सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। पथरी में आयोजित इस दीपावली मिलन समारोह के जरिए दीपावली की खुशियां बांटने के साथ ही लोगों के बीच आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया गया।
