Spread the love

रिपोर्ट- मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

चांदपुर बिजनौर ( परिपाटी न्यूज) जिला बिजनौर के तहसील चांदपुर में बहुत लंबे समय तक बिजली कटौती की जा रही है। तीन से चार घंटे रात्रि में तथा चार से पांच घंटे दिन में बिजली कटौती की जा रही है। इस माह इतनी तेज गर्मी पड़ रही है कि इन्सान का जीना मुश्किल हो रहा है। ऊपर से यह बिजली कटौती इतनी ज्यादा है कि बार बोलने पर भी बिजली विभाग के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नही रेंग रही है। और कटौती कम नहीं की जा रही है। सरकारी आदेशों को क्यों नहीं ठीक से अमल में लाया जा रहा है?

सरकार को बदनाम करने का पुरजोर तरीके से कार्य किया जा रहा है। शासन-प्रशासन संज्ञान में लेते हुए इन पर नजर डालें तो अच्छा रहेगा और आमजनों को भी राहत मिलेगी जनता बिजली कटौती से त्रस्त है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *