Spread the love

रिपोर्ट,,शुभम अग्रवाल( परिपाटी न्यूज़)

कांठ, मुरादाबाद( परिपाटी न्यूज़) तहसील कांठ के अंतर्गत ग्राम अकबरपुर चेदरी में कब्रिस्तान पर रास्ता छोटा होने को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला है आज कांठ थाना दिवस में सैकड़ो की संख्या में पहुंचकर लोगों ने गुस्सा जाहिर

किया है उन्होंने बताया है कि अकबरपुर चौधरी ग्राम में कब्रिस्तान में रास्ता छोटा होने से काफी दिक्कतों का सामना आता है और कुछ लोगों ने रास्ते को दबा रखा है वह निकलवाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई और कांठ थाना प्रभारी और तहसीलदार ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए एक टीम गठित की जिसमें जाकर मौके पर मुआयना किया गया और ग्राम वासियों को आश्वाशन दिया गया कि जल्दी से जल्दी रास्ते को साफ और पूरा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *