रिपोर्ट- एसपी तंवर
बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़) ।आज श्री रघुनाथा स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा मैच डी डी पी एस स्कूल बिजनौर में खेला गया । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डी डी पी एस की टीम 15 ओवर में केवल 56 रन का स्कोर ही बना पाई । उनकी ओर से दिव्यांश ठाकरान ने 20 रन बनाए । वी के क्रिकेट अकादमी नहटौर की ओर से पुनीत कुमार ने 6 रन देकर 3 और आदित्य सैनी ने 4 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किये । शीतल और अश्विन ने 1 ,1 विकेट

निकाला। बाद में बल्लेबाजी करते हुए वी के इंटरनेशनल की टीम ने यह मैच 12 ओवर में 6 विकेट से जीत लिया और सीरीज में 2 -0 से बढ़त बना ली है । उनकी ओर से आरिज़ सिद्दीकी ने 37 बनाये । डी डी पी एस की ओर गेंदबाजी करते हुए वंश शर्मा ने 2 और अखिलेश प्रताप सिसोदिया ने 1 विकेट निकाला। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार आदित्य सैनी को दिया गया । मैच का संचालन क्रिकेट कोच परोपकार सिंह द्वारा किया गया।