रिपोर्ट मुनेश चन्द शर्मा परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर।
चांदपुर बिजनौर ( परिपाटी न्यूज)जिला बिजनौर के तहसील चांदपुर। राष्ट्रीय प्रेस क्लब चांदपुर जन सेवा के लिए हर समय हर व्यक्ति के लिए तैयार रहता है। इसी क्रम मे आज बुधवार को राष्ट्रीय प्रेस क्लब चांदपुर के संस्थापक आफाक अंसारी ने बिमारी से पीड़ित एक मरीज को अपना रक्त दान कर जान बचाने की कोशिश की है। श्रीआफाक अंसारी ने बताया कि उनके पास एक गरीब व असहाय तथा विकलांग व्यक्ति आया और उसने बताया कि मेरे बेटे की तबीयत खराब है और मैं ब्लड

बैंक चांदपुर गया था जहां मेरे बेटे का ग्रुप स्टॉक में नहीं है। मुझे किसी ने बताया है कि आपका संगठन ब्लड डोनर का भी काम करता है आप मेरी मदद कर दीजिए। आफाक अंसारी ने उस व्यक्ति को कहा कि मेरा ब्लड ग्रुप आपके बेटे का ग्रुप एक है मे आपको ब्लड दूंगा। राष्ट्रीय प्रेस क्लब के संरक्षक नईम परवेज़ और महामंत्री सलीम अहमद ब्लड बैंक पहुंचे और उस व्यक्ति को रक्त दान किया। राष्ट्रीय प्रेस क्लब के महामंत्री और उपाध्यक्ष मौहम्मद हनीफ ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस क्लब चांदपुर हर कमजोर और जरूरतमंद लोगो के लिए हर वक्त साथ है।_________________________________________