
रिपोर्ट- मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर
चांदपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज) जिला बिजनौर के तहसील चांदपुर श्री नारायण धाम मंदिर में एक ब्राह्मण सभा का आयोजन हुआ। जिसमें की सभा के अध्यक्ष मास्टर दिनेश चन्द गौड़ रहे । संचालन नीरज कुमार तिवारी ने किया । सभी लोगों ने अपनी अपनी बातों को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया । जिनकी कोई समस्या थी उन्होंने भी अपनी समस्या को सबके सामने पेश किया ।सभी ने उन लोगों कि समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। कृष्ण वीर फौजी समिति के अध्यक्ष ने भी सभी के आग्रह को स्वीकार किया कि मैं सभी के साथ हूं। परंतु मैं तब हूं जब आप मेरे हैं।

यदि आपने मुझे ऐसा जिम्मेदारी वाला पद दिया है। तो इसको आपको ही संभालना है। और मुझे दिशा निर्देश करते रहना है ।मैं कदम से कदम मिलाकर आपके साथ चलूंगा ब्राह्मण सभा की पूरी कमेटी एवं सभी सदस्य गण वहां पर मौजूद रहे और संगठन को मजबूत करने के लिए सभी ने अपनी बात को बोल दिया और कहां गया की जो गरीब ब्राह्मण के बच्चे हैं ।और वह अच्छे अंको से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं ।तब उन्हें भी हम सम्मानित करेंगे तथा ब्राह्मणों के जो भी विवाद है हम सबको आश्वासन दिलाते हैं ।की सभी के विवादों को हल करने का कार्य करेंगे । यही हमारी ब्राह्मण समाज के लिए प्राथमिकता है।
