
रिपोर्ट-अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप चांदपुर
चांदपुर (परिपाटी न्यूज़) बिजनौर के चांदपुर बास्टा कस्बे के मोहल्ला भेड़ापटटी में शनिवार की रात को अज्ञात चोरों ने एक मकान के मेन गेट का कुंदा तोड़कर व दूसरे मकान के गेट का ताला तोड़कर लाखों रुपए की नगदी व सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। इस घटना से कस्बे में हड़कम्प मचा हुआ है। मोहल्ला भेड़ापट्टी हाजी इदरीशअंसारी झारखंड के झरिया इलाके में कूलर के पेड का काम करने के लिए गए हुए हैं। रविवार की सुबह को परिवार वालों ने देखा तो मेंन गेट का कुंदा टूटा हुआ है। घर के अंदर आकर देखा तो चारों कमरों के गेट के ताले टूटे हुए हैं पड़े मिले और कमरों के अंदर रखा समान फैला हुआ पड़ा मिला और सेफ अलमारी के गेट खुले पड़े हैं। परिवार वालों ने इस घटनाकी खबर ग्रहस्वामी को फोन पर बतलाई। चोरी की खबर से परिवार वालों मे हड़कंप मच गया। गृह स्वामी के चार लड़के है।

जिसमें एक लड़का इंजीनियर दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। तीन लड़के शादीशुदा है परिवार सहित झारखंड में कूलर के पेड का काम करते हैंl हाजी इदरीस परिवार सहित दिसंबर माह से झारखंड में गए हुऐ है। परिवार के लोगों ने बताया कि लगभग एक लाख से डेढ़ लाख रुपये की नगदी जो उमरा करने के लिए रखे हुए थे और लगभग तीन से चार तोले सोने के जेवर रखे हुए थे।

चारों कमरों के ताले तोड़कर कमरों में रखी सेफ अलमारी संदूक बेड के अंदर से एक-एक करके बाकी सामान छानबीन करके छोड़कर चोर फरार हो गए। परिवार वालों ने बताया कि घर के आंगन में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ चोरों ने कैमरे को बंद करके फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया। परिवार वालों ने पुलिस को चूरी की घटना की सूचना पुलिस को दी। चोरी की घटना से पुलिस में हड़कम्प मच गया। कोतवाली प्रभारी व चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने चोरी की घटना का मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। मोहल्ले के रईसुद्दीन जो की मुंबई में ऑटो रिक्शा चलाते हैं