
रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप चांदपुर
चांदपुर(परिपाटी न्यूज़)। बिजनौर के चांदपुर नगर के नूरपुर रोड स्थित विद्युत दफ्तर के बाहर विद्युत कर्मचारियों ने छबील लगाकर ठंडा शरबत पिलाकर राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाई गर्मी अपने पूरे शबाब पर है आग उगल रही है मौसम विभाग द्वारा भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया एक हफ्ते लगातार अत्यधिक गर्मी हो रही है।

इसी भीषण गर्मी को देखते हुए विद्युत विभाग कर्मचारियों ने विद्युत दफ्तर के बाहर छबील लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया , इस सराहनीय कार्य से नगर में विद्युत कर्मचारी की प्रशंसा हो रही है । शरबत पिलाने वालों में रंजीत कुमार मौर्य , टीकम सिंह , गजराज सिंह , दिलावर सिंह , विवेक शर्मा , हिमांशु , राहुल , आनंद , सलमान , अनीस , शफीक अहमद , बिजेंदर , विमल , मंदीप आदि विद्युत कर्मचारी रहे