Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) गोहावर चौराहा स्थित हरी हॉस्पिटल में मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का शुभारंभ बिंदल शुगर मिल के यूनिट हेड डिस्टलरी राजेश शर्मा द्वारा फीता काट कर किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो गण मान्य लोगों ने सहभागिता की। इस अवसर पर राजेश शर्मा के साथ लोकेश भारद्वाज, जेई कुलवेंद्र शर्मा, सचिन गुर्जर, समरपाल सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ आयुष तोमर ने बताया कि हॉस्पिटल में डॉ राहुल, डॉ शोएब आलम, डॉ हिमांशु, डॉ सत्यम शर्मा, डॉ वसंत डालमिया, डॉ आशीष, डॉ ट्विंकल आदि की टीम जनता की सेवा के लिए 24 घण्टे तत्पर रहेगी। हॉस्पिटल में सभी प्रकार की सुविधा जैसे आईसीयू, ईसीजी, पैथोलॉजी ,ऑक्सीजन और नेबुलाइजर, एक्सरे, सभी प्रकार के छोटे बड़े ऑपरेशन और स्वास, फेफड़े व दिल से संबंधित बीमारी जैसे हार्ट अटैक आदि गंभीर बिमारियों का ईलाज किया जाएगा। उक्त मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की खुल जाने से क्षेत्र वासियों को अब उपचार के लिए दूर नहीं जाना होगा।
इस मौके पर दिनेश चौधरी, कुंवर रविंद्र सिंह* सुशील तोमर, सचिन चौधरी आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *