Spread the love

रिपोर्ट- कुलदीप भार्गव

गंज,बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़) उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के पुलिस चौकी क्षेत्र विदुर कुटी से एक महिला प्रीति पत्नी राजकुमार निवासी ग्राम निजामतपुरा पोस्ट- गंज , थाना कोतवाली शहर बिजनौर, 16 मई 2024 को अपने ही पड़ोस की एक महिला (पूजा पत्नी नीरज कुमार ) के साथ किसी कार्य से हलदौर ब्लॉक गई थी। वहां से जब वह घर वापस नहीं आई तब परिवार जनों को चिंता हुई और जिस महिला के साथ वह हल्दौर ब्लाक गई थी उस महिला के घर जाकर देखा तो वह महिला अपने घर पर ही उपस्थित है जब परिजनों ने उसे महिला से पूछा तो वह कहने लगी कि वह बाजार में

किसी काम से रुक गई है उसके बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजन दोबारा उस महिला के पास गए तो उसने कई बताया कि वह हल्दौर रुक गई है कभी कहती है कि बिजनौर से नहीं आई। इस पर परिवार जनों को शक हुआ और उन्होंने उस महिला के नाम से (पूजा पत्नी नीरज कुमार ग्राम निजामतपुरा ) 16 मई को पुलिस चौकी इंचार्ज गंज के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज करा दी तथा एसपी बिजनौर को भी एक एप्लीकेशन दी गई लेकिन अभी तक पुलिस उस लापता महिला को ढूंढने में असमर्थ है परिवार वालों का आरोप है कि

पुलिस हमारी कार्यवाही को सही से नहीं कर रही है साथ ही परिजनों का यह भी कहना है कि अभी तक भी पुलिस प्रशासन ने पूजा को हिरासत में नहीं लिया है और न ही शक्ति से कोई पूछताछ की गई है। परिपाटी न्यूज़ की थाना कोतवाली शहर में थाना इंचार्ज से जब बात हुई तब उन्होंने बताया कि पुलिस निरंतर प्रयास कर रही है और अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है परिवार जनों का कहना है कि जल्दी से जल्दी हमारी बहू को घर वापस लाया जाए क्योंकि हमारी बेटी जो कि अभी 4 वर्ष की है जिसका अपनी मां के बिना रो-रो कर उसका बुरा हाल है ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद